G-B7QRPMNW6J वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी ये चीजें न रखें अर्थ व्यवस्था के सूत्र
You may get the most recent information and updates about Numerology, Vastu Shastra, Astrology, and the Dharmik Puja on this website. **** ' सृजन और प्रलय ' दोनों ही शिक्षक की गोद में खेलते है' - चाणक्य - 9837376839

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी ये चीजें न रखें अर्थ व्यवस्था के सूत्र

Jyotish With AkshayG

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी ये चीजें न रखें अर्थ व्यवस्था के सूत्र 

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी ये चीजें न रखें अर्थ व्यवस्था के सूत्र
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी ये चीजें न रखें अर्थ व्यवस्था के सूत्र  

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी का माना जाता है। इसके साथ ही यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। इसलिए इस दिशा को लेकर थोड़े वास्तु नियमों का जरूर पालन करना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी ये चीजें न रखें अर्थ व्यवस्था के सूत्र  

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की हर एक दिशा का अपना एक अलग महत्व होता है। घर की हर एक दिशा का अपना एक नियम है जिसका पालन करना बेहद जरूरी है। इसी क्रम में उत्तर दिशा की बात करते हैं। वास्तु के मुताबिक, घर की उत्तर दिशा को कुबेर और लक्ष्मी की दिशा माना गया है। ऐसे में इस दिशा से घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ धन का आगमन होता है। इसलिए इस दिशा को वास्तु दोष रहित रखना बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के हिसाब से उत्तर दिशा में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में भगवान कुबेर का स्थान माना जाता है। इसी कारण इसे धन के आगमन की दिशा है। इसलिए इस दिशा में कोई भारी सामान या बड़ी मात्रा में वस्तु रखी हुई है। ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर दिशा में शौचालय बनना सबसे बड़ा वास्तु दोष का कारण माना जाता है। क्योंकि इस दिशा को कुबेर भगवान और मां लक्ष्मी का माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस दिशा में शौचालय बनवा देंगे तो कभी भी घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं रहेगा। जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। अगर किसी कारणवश उत्तर दिशा से शौचालय नहीं हटाया जा सकता है, तो वास्तु दोष को कम करने के लिए सफ़ेद देसी फिटकरी बाथरूम के किसी कोने में रख दें। इस को हर सप्ताह बदलते रहना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में जूते-चप्पल आदि भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि भगवान कुबेर का ये निवास स्थान है जो धन लाभ के साथ जीवन में सुख-सुविधाएं देते हैं।

घर की उत्तर दिशा में टूटी फूटी चीजें या कबाड़ आदि नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि इस दिशा में इन चीजों को रखने से सुख-समृद्धि का नाश होता है।

इस दिशा को धन आगमन की दिशा मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में बिल्कुल भी गंदगी नहीं रखनी चाहिए, वरना आपको निश्चित रूप से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही धन का प्रवाह धीमा हो जाता है। इसलिए घर की इस दिशा को बिल्कुल साफ सुथरा रखें।

Download

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...