G-B7QRPMNW6J Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त की जानकारी
You may get the most recent information and updates about Numerology, Vastu Shastra, Astrology, and the Dharmik Puja on this website. **** ' सृजन और प्रलय ' दोनों ही शिक्षक की गोद में खेलते है' - चाणक्य - 9837376839

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त की जानकारी

Jyotish With AkshayG

Akshaya Tritiya: आज अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से पहले जानें शुभ मुहूर्त, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

सोना अक्सर धन और पवित्रता से जुड़ा होता है. ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से इसका आशीर्वाद बढ़ सकता है और अंतहीन लाभ का संकेत मिल सकता है

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया (आखातीज) 10 मई 2024, शुक्रवार का पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि 

हमारे यहां अक्षय तृतीया पर्व का विशेष महत्व है। अक्षय तृतीया का दिन अपने आप में अबूझ स्वयं सिद्ध मुहूर्त है। इस दिन शुभ कार्यों को करने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन को आमतौर पर आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय तृतीया वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल अक्षय तृतीया या आखा तीज कल 10 मई 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी।

Akshaya Tritiya: Information about importance, worship method and auspicious time of Akshaya Tritiya
Akshaya Tritiya: Information about the importance, worship method, and auspicious time of Akshaya Tritiya


Akshaya Tritiya:पूजा का शुभ मुहूर्त-:

 तृतीया तिथि 10 मई शुक्रवार को प्रातःकाल 04:17 बजे प्रारंभ होकर संपूर्ण दिन रहेगी।

अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु व लक्ष्मी माता की पूजा उपासना होती है, इस दिन सूर्योदय से लेकर सुबह 10:30 तक पूजा उपासना का श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त रहेगा।

Akshaya Tritiya:खरीदारी के लिए चौघड़िये-:

अक्षय तृतीया के दिन सोना, चांदी के आभूषण, बर्तन, वस्त्र, वाहन इत्यादि खरीदने की परंपराएं रही है अतः आप इन शुभ चौघड़ियों में संबंधित वास्तुएं खरीद सकते हैं।

शुभ चौघड़िये-:

चर-: 05:33 से 07:14 तक|

लाभ-:07:14 से 08:55 तक|

अमृत-:08:55 से 10:36 तक|

शुभ-: 12:17 से 13:58 तक|

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया का महत्व-:

अक्षय का अर्थ है अविनाशी जो हमेशा बना रहता है और तृतीया का अर्थ है शुक्ल पक्ष का तीसरा दिन, ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन शुभ कार्य करते हैं, वह हमेशा के लिए बना रहता है और कभी खत्म नहीं होता। इस दिन लोग नए व्यापारिक उपक्रम, नौकरी, गृह प्रवेश शुरू करते हैं और धार्मिक कार्य करते हैं। इस दिन सोना, चांदी और आभूषण खरीदने के लिए शुभ माना जाता है और यह भी माना जाता है कि ये चीजें उनके जीवन में सफलता, सौभाग्य और समृद्धि लाती हैं।

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया व परंपराएं-:

यह दिन नई शुरुआत के लिए, विशेष रूप से विवाह, सगाई , गृह प्रवेश, व्यापार आरंभ और अन्य निवेशों के लिए शुभ माना जाता है। 

अक्षय तृतीया को सनातन संस्कृति में एक शुभ दिन माना जाता है और यह समृद्धि की अनंत बहुतायत का प्रतिनिधित्व करता है। देवी-देवताओं को प्रार्थना अर्पित करना भी पूजा का हिस्सा है। इस दिन मंदिरों को सजाया जाता है, विशेष पूजा की जाती है, इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु और धन-समृद्धि की देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

Akshaya Tritiya: दान-:

इस दिन दान-सेवा इत्यादि करने से भी अक्षय पुण्यों की प्राप्ति होती है अतः इस दिन काफी लोग मंदिरों व गौशाला में दान पुण्य करते हैं।

Akshaya Tritiya: जप-:

अक्षय तृतीया अक्षय फल प्रदान करने वाली मानी गई है अतः इस दिन मंत्र जप- नाम जप- रामचरितमानस भगवतगीता- श्रीविष्णु सहस्त्रनाम- गोपाल सहस्त्रनाम- सुंदरकांड- श्रीहनुमान चालीसा- श्रीराम रक्षा स्तोत्र इत्यादि के पाठ विधि विधान से किए जाते हैं।

 Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पूजा विधि-:

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। स्नान के जल में थोड़ा गंगाजल मिला लें. पूजा स्थल और आसपास की जगह को साफ करें. फिर भगवान श्रीविष्णु, माता लक्ष्मीजी की तस्वीर- मूर्तियां स्थापित करें।

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का दूध, शहद, दही, घी, शक्कर और जल के मिश्रण से अभिषेक करें।

भगवान विष्णुजी को तुलसी पत्र अर्पित करें, अक्षत और चंदन का टीका, और माता लक्ष्मी को कुमकुम का टीका लगाएं।

भगवान श्री विष्णु, माता लक्ष्मी को फल पुष्प अर्पित करें। फल में विशेष कर केला व गुलाब, कमल, गुड़हल, मोगरा, गेंदा इत्यादि पुष्प अर्पित करें।

जौ, गेहूं, तिल, चना दाल, दूध से बने मीठे पकवान, खीर और अन्य घर का बना शाकाहारी भोजन का भोग लगाएं. इसके बाद कपूर, घी का दीया और धूप जलाएं।

पूरे परिवार के साथ मिलकर धूप, दीप, कपूर इत्यादि से भगवान श्री विष्णु और माता लक्ष्मी जी की आरती करें।।     

अक्षय तृतीया, जिसे अक्ती या आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय त्योहार है जो वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष के तीसरे चंद्र दिवस (तिथि) को मनाया जाता है. अक्षय’ शब्द का अर्थ है ‘कभी कम न होने वाला’, और ऐसा माना जाता है कि इस त्योहार के दौरान सोना खरीदने से असीमित धन की प्राप्ति होती है. आज 10 मई को पूरे देश में उत्साह के साथ अक्षय तृतीया मनाया जा रहा है. अगर आज आप सोने खरीदने का मन बना रहे तो पहले गोल्ड खरीदने के टाइमिंग को जान ले.

Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया 2024 पर सोना खरीदने का सबसे अच्छा समय क्या है?

सोना अक्सर धन और पवित्रता से जुड़ा होता है. ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से इसका आशीर्वाद बढ़ सकता है और अंतहीन लाभ का संकेत मिल सकता है. अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का सबसे अच्छा समय 10 मई 2024 को सुबह 05:33 बजे से 11 मई 2024 को सुबह 02:50 बजे तक है.

Akshaya Tritiya:आपके शहर में सोने खरीदने का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली- सुबह 05:33 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक

पुणे- सुबह 06:03 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक

चेन्नई- सुबह 05:45 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक

जयपुर– सुबह 05:42 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक

हैदराबाद- सुबह 05:46 बजे से दोपहर 12:13 बजे तक

गुड़गांव- सुबह 05:34 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 05:31 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक

कोलकाता- 04:59 सुबह से 11:33 सुबह तक

मुंबई- सुबह 06:06 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक

बेंगलुरु- सुबह 05:56 बजे से दोपहर 12:16 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 06:01 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक

नोएडा- सुबह 05:33 बजे से दोपहर 12:17 बजे तक

(Disclaimer - The information given in this article has been collected from various mediums like Panchang, beliefs, or religious scriptures and has been brought to you. Our aim is only to provide information. For accurate and correct decisions, consult the concerned expert as per your horoscope. must take.)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...