G-B7QRPMNW6J Aaj ka Rashifal 7 December 2023 जानें अपनी राशि का हाल आज इन राशि के लोगों को मिलेगा शुभ समाचार
You may get the most recent information and updates about Numerology, Vastu Shastra, Astrology, and the Dharmik Puja on this website. **** ' सृजन और प्रलय ' दोनों ही शिक्षक की गोद में खेलते है' - चाणक्य - 9837376839

Aaj ka Rashifal 7 December 2023 जानें अपनी राशि का हाल आज इन राशि के लोगों को मिलेगा शुभ समाचार

Jyotish With AkshayG
Aaj ka Rashifal 7 December 2023 जानें अपनी राशि का हाल आज इन राशि के लोगों को मिलेगा शुभ समाचार
https://www.jyotishwithakshayg.com/2023/12/aaj-ka-rashifal-7-december-2023.html

Aaj ka Rashifal 7 December 2023 जानें अपनी राशि का हाल आज इन राशि के लोगों को मिलेगा शुभ समाचार 

चंद्रमा अपने नक्षत्र हस्त पर संचार करते हुए कन्या राशि में गोचर


7 December 2023: ​गुरुवार 7 दिसंबर को चंद्रमा अपने नक्षत्र हस्त पर संचार करते हुए कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। और कन्या राशि के स्वामी बुध के साथ चतुर्थ दशम योग का निर्माण कर रहे हैं। जबकि आज मंगल रुकक और शुक्र मालव्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में आज ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से मेष और सिंह राशि के जातक खूब लाभ पाएंगे। जबकि तुला राशि के जातकों को आज संयम और सावधानी से चलना होगा।


​मेष
मेष राशि के लोगों को आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। वैसे आज सितारे बताते हैं कि, आज आप अपनी बुद्धि और ज्ञान का प्रयोग करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास में सफल होंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए, अन्यथा वह धोखा दे सकता है। आज आप अपनी कार्यकुशलता से सभी मसले आसानी से सुलझा लेंगे। आज आपको अपने माता-पिता से भी आशीर्वाद और लाभ प्राप्त होगा। अगर आप लंबे समय से किसी मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं तो आज उसमें राहत मिलेगी।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें।

​वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में काम पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। अगर लापरवाही करेंगे तो आपका काम अटक सकता है और अधिकारी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने परिवार में जमीन संबंधी किसी मुद्दे पर अपने पिता और भाइयों से सलाह ले सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को कुछ सामाजिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आज आप शाम को अपने किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। आपको किसी महिला मित्र की मदद से नौकरी और परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

​मिथुन
आज गुरुवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल और सुखद रहेगा। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विदेश में शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज इसमें आपको सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ भगवान के दर्शन के लिए जा सकते हैं। परिवार के लोगों से आपको स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में आज आपके पार्टी और उत्सव का आयोजन हो सकता है। परिवार की खुशी के लिए भी आज आप धन खर्च करेंगे। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा।
आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

​कर्क
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई ऐसा काम मिल सकता है जिससे आपको अपनी पहचान बढाने का मौका मिलेगा। आपको आज अपने काम में मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आज अगर आप अपने धन को बढ़ाने के लिए कहीं निवेश करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेकिन सलाह है कि दीर्घकालीन निवेश पर ही फोकस करें। यदि आपके पुत्र या पुत्री की शिक्षा संबंधी कोई समस्या है तो वह भी आज हल हो सकती है।
आज भाग्य 82% तक आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

​सिंह
सिंह राशि के जातकों को आज के दिन सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। नौकरी कारोबार में आज आपको सहयोगियों और साझेदारों से सहयोग मिलेगा। आपके परिचय का दायरा भी आज बढेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा और कमाई में वृद्धि होगी। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आज आपका महत्व और प्रभाव बढेगा। आज परिवार में छोटे बच्चे की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। सेहत को लेकर भी आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। अगर आपके पिता को आंखों से संबंधित कोई समस्या है, तो वह आज बढ़ सकती है। इसलिए इनकी सेहत का ध्यान रखें।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की आराधना करें और पीला चंदन लगाएं।

​कन्या
कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभकारी और अनुकूल रहेगा। आप आज चिंतनशील रहेंगे और कारोबार हो या शिक्षा सभी में गहराई से उतरेंगे। आप आज कुछ नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। सरकारी और कानूनी मामलों में आपको आज सफलता मिलेगी लेकिन विषयों को टालेंगे तो नुकसान में रहेंगे। यदि आज आप कोई संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें और परिजनों से सलाह-मशविरा करने के बाद ही सौदा करें। लव लाइफ के मामले में आज का दिन रोमांचक रहेगा।
आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें ।

​तुला
आज तुला राशि के जातकों को अपने मन में किसी के प्रति गलत विचार रखने से बचना होगा। सितारे बताते हैं कि यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई विवाद चल रहा है, तो उसे भी आज खत्म करने का प्रयास करना होगा। क्रोध पर अहंकार को हावी न होने दें। नौकरी में आज मन मुताबिक काम मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा लेकिन आपके विरोधी मन ही मन आप से जलेंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी रिश्तेदार के यहां किसी मांगलिक समारोह में भी शामिल हो सकते हैं।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाएं।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि यही आज आपको लाभ और उन्नति प्रदान करेगा। अगर आज कोई समस्या आती भी है तो आपको उसका सामना हिम्मत से करना होगा, तभी आप समस्याओं से पार उतर पाएंगे। आज शाम के समय आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करना होगा। आपको आज मित्रों से मेलजोल बनाकर रखना होगा इससे आपको फायदा होगा।
आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। कबूतरों को दाना देना लाभकारी रहेगा।

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को आज वेतन वृद्धि जैसी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज कोई भी फैसला लेने से पहले आपको अपने दिल और दिमाग दोनों की बात सुननी होगी। किसी की बातों और बहकावे से आपको बचना होगा। आज आप संतान की शिक्षा से संबंधित किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। यदि आज आपकी नौकरी या कार्यस्थल या घर में कोई विवाद उत्पन्न होता है तो आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी नहीं तो परेशानी हो सकती है।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

​मकर
मकर राशि के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं है, आपका कारोबार थोड़ा धीमा रहेगा, जिससे चिंतित और उलझन में रहेंगे। आज आप अपने पिता या वरिष्ठजनों से सलाह लेकर अपने व्यवसाय में कोई नया बदलाव करेंगे तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी में भी आपको अधिकारी वर्ग से मार्गदर्शन मिलेगा। वैसे आज आर्थिक और मानसिक उलझन की वजह से आप जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आज आप अपने काम में कुछ नया लाने की कोशिश करेंगे। शाम का समय आपके लिए थोड़ा खर्चीला रह सकता है।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​कुंभ
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप भविष्य को लेकर कुछ असमंजस में रहेंगे। वैचारिक उलझन की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने किसी प्रिय मित्र से सलाह लेंगे, जो आपको सलाह के साथ सहयोग भी प्रदान करेगा। कार्यक्षेत्र में आज बदलाव की स्थिति बनेगी, लेकिन आपको इसे पहचानना होगा, तभी आप इसका लाभ उठा पाएंगे। आज आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको लाभ और मानसिक शांति मिलेगी। सितारे बताते हैं कि आज जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढाएगा इसलिए आपसी तालमेल बनाए रखें।
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

​मीन
मीन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। कारोबार व्यापार में आज आर्थिक उलझन की वजह से परेशानी हो सकती है। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा। आज किसी को सलाह देने से पहले आपको यह सोचना होगा कि आपकी सलाह से उसे नुकसान न हो। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। आज आपको अपने ससुराल वालों से कोई उपहार मिल सकता है।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...